खेलझारखंड

जवाहरलाल नेहरू रांची जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन


लापुंग और रांची सदर ने अंडर-17 वर्ग में जीता खिताब

रांची, 8 अगस्त : बरियातू गर्ल्स स्टेट हॉकी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

परिणाम इस प्रकार रहे:

  • अंडर-17 बालक वर्ग: लापुंग ने बेड़ों को 3-1 से हराकर खिताब जीता।
  • अंडर-17 बालिका वर्ग: रांची सदर ने नगड़ी को 16-0 से पराजित किया।
  • अंडर-15 बालक वर्ग: लापुंग ने तमाड़ को 2-1 से मात दी।

समापन समारोह में रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार से निराश न होकर अपनी गलतियों से सीख लेकर और बेहतर प्रदर्शन करें।

श्री बादल राज ने कहा कि झारखंड की धरती पर खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें निखारने की। शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार प्रयासरत है ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी करियर बना सकें और राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम में रांची जिला शिक्षा परियोजना के ADPO पंकज कुमार, APO सतीश कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार समेत कई शारीरिक शिक्षा शिक्षक मौजूद रहे।
यह जानकारी आयोजन समिति की मीडिया कमेटी ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *