Home

अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती ने संजय सर्राफ को किया सम्मानित


रांची, 1 अगस्त 2025: अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखंड एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन पुराना विधानसभा सभागार, रांची में किया गया। इस कार्यक्रम में रांची हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रवींद्र शुक्ल ने श्री सर्राफ को अंगवस्त्र, शॉल, पौधा एवं काव्य पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

संजय सर्राफ विगत 19 वर्षों से रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहकर जनसेवा, सामाजिक कार्य और मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने झारखंड में समाजसेवा के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि:

  • सी. पी. सिंह, पूर्व मंत्री एवं रांची विधायक
  • राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, झारखंड
  • रामनिवास शुक्ल, केंद्रीय महामंत्री, हिंदी साहित्य भारती
  • डॉ. अरुण सज्जन, प्रांतीय अध्यक्ष, झारखंड
  • राकेश कुमार, प्रांतीय महामंत्री
  • अजय राय, कार्यक्रम संयोजक
  • बलराम पाठक, जिलाध्यक्ष, रांची
  • डॉ. रंजन कुमार दास, क्षेत्रीय निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा
  • हिमांशु शुक्ल एवं डॉ. नरेंद्र मिश्र, वाराणसी से

इस आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक प्रतिनिधि, साहित्यकार, विद्वान, शोधार्थी एवं हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *