हजारीबाग के अंतरराष्ट्रीय एथलीट अफरोज़ अहमद झारखंड टीम के कप्तान
भुवनेश्वर में 10 से 14 अक्टूबर तक होगी 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
हजारीबाग : एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं उड़ीसा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य की 52 सदस्यीय टीम भुवनेश्वर (उड़ीसा) पहुंच गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 2100 एथलीट भाग ले रहे हैं। झारखंड टीम के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में पदक के लिए कल से मैदान में उतरेंगे।
राज्य के खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
टीम का नेतृत्व हजारीबाग के अंतरराष्ट्रीय एथलीट अफरोज़ अहमद कर रहे हैं, जिन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।
 🔹 झारखंड टीम के प्रमुख खिलाड़ी
बालक अंडर14
 संतोष मुर्मू (साहेबगंज) – ट्रायथलॉन ग्रुप A
 आसिफ़ शेख (बोकारो) – ट्रायथलॉन ग्रुप B
 आदित्य कुमार (रांची) – ट्रायथलॉन ग्रुप C
बालक अंडर16
अनीत उरांव (लातेहार) – 60मी., 80मी. हर्डल्स, मिडले रिले
ऋतु राज दत्ता (पूर्वी सिंहभूम) – 60मी.
रवि उरांव (गुमला) – 600मी., मिडले रिले
एमानुएल किस्कू (साहेबगंज) – 80मी. हर्डल्स, मिडले रिले
राजन राज मरांडी (बोकारो) – ऊंची कूद
परमा हांसदा (साहेबगंज) – लंबी कूद, पेंटाथलॉन, मिडले रिले
विमल राज (रामगढ़) – शॉटपुट, लंबी कूद
विष्णु मुर्मू (देवघर) – जेवलिन थ्रो
जयदीप उरांव (गुमला) – पेंटाथलॉन, मिडले रिले
बालक अंडर18
शुभम एक्का (रांची) – 100मी., मिडले रिले
विक्की लोहरा (बोकारो) – 200मी., मिडले रिले
आकाश दीप किंडो (गुमला) – 400मी., मिडले रिले
मो. साजिद (बोकारो) – 110मी. हर्डल्स
दीपक मुंडा (रांची), विवेक यादव (साहेबगंज) – जेवलिन थ्रो
हिमांशु सिंह (पूर्वी सिंहभूम) – ऊंची कूद
बालक अंडर20
पार्थ सिंह (रांची) – 100मी., लंबी कूद
मनीष कुमार (गिरिडीह) – 400मी., मिक्स रिले
प्रतीक उरांव (गुमला) – 400मी., मिक्स रिले
राहुल उरांव (चतरा) – 800मी., 1500मी.
विवेक पाल (बोकारो) – 1500मी., 3000मी.
दीपक महतो (हजारीबाग) – 3000मी., 5000मी.
रितेश कुमार (रामगढ़) – 400मी. हर्डल्स
संदीप कुमार (रांची) – लंबी कूद
संजीव भारती (बोकारो) – 110मी. हर्डल्स
समीर उरांव (रांची) – ट्रिपल जंप
अफरोज़ अहमद (हजारीबाग) – ऊंची कूद (टीम कप्तान)
 🔹 बालिका वर्ग
अंडर14
नैना सिंह (रांची) – ट्रायथलॉन C
अंडर16
ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम) – 60मी.
पृथ्वी उरांव (हजारीबाग) – 60मी., लंबी कूद
सपना यादव (रांची) – पेंटाथलॉन, लंबी कूद
अंडर18
पुतुल बास्की (दुमका) – 100मी., रिले
पूनम कुमारी (रांची) – 200मी., 400मी., रिले
अनामिका उरांव (बोकारो) – 200मी., मिडले रिले
आशा कुमारी (धनबाद) – 400मी., मिडले रिले
दशमी कंडुलना (रांची) – 100मी. हर्डल्स, मिडले रिले
सविता मुर्मू (जामताड़ा) – जेवलिन
शिल्पा कुमारी (रांची) – जेवलिन
अंडर20
आकांक्षा कुमारी (पलामू) – 200मी., 400मी., मिक्स रिले
नेहा कुमारी (हजारीबाग) – 800मी., मिक्स रिले
हुस्नारा प्रवीण (साहेबगंज) – लंबी कूद
प्रीति लकड़ा (हजारीबाग) – लंबी कूद, त्रिकूद
शिवानी कुमारी (रांची) – 400मी. हर्डल्स, मिक्स रिले
अमनदीप कौर (पूर्वी सिंहभूम) – ऊंची कूद
 🔹 टीम कोच और मैनेजर
कोच: योगेश यादव (साहेबगंज), प्रभात रंजन तिवारी, नरेश कुजूर (रांची), अनुकम्पा रुंडा (हजारीबाग)
टीम मैनेजर: सिकंदर महतो (सरायकेला)

