भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप 21 अगस्त से

खेल झारखण्ड

रांची : हॉकी इंडिया की ओर से 21 अगस्त से बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में भारतीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया जा रहा है. इस कैंप में पुरुष वर्ग से रोहित तिर्की, रोहित प्रधान और घूरन लोहरा तथा महिला वर्ग में स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी, पार्वती टोपनो, रोशनी आइंद, रजनी केरकेट्टा और पुष्पा डांग चयन किया गया है.

भोला नाथ सिंह ने कई नए कार्यक्रम की शुरुआत करायी

हॉकी इंडिया का महासचिव का पद संभालने के बाद भोला नाथ सिंह ने हॉकी के विकास के लिए कई नए कार्यक्रम की शुरुआत करायी है. उसी प्रकार हॉकी इंडिया के इतिहास में उनके पहल से ही पहली बार सब जूनियर स्तर के महिला एवं पुरुष टीमों का राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया जा रहा है.

टीम का गठन कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मिलेगा अवसर

और इस कैंप के माध्यम से भारतीय सब जूनियर टीम का गठन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का भी अवसर दिया जाएगा. साथ ही झारखंड के महिला एवं पुरुष कुल 9 खिलाड़ियों का इस राष्ट्रीय कैंप में चयनित किए जाने पर सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *