रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजभवन में भेंट की. राज्यपाल ने प्रशिक्षणोपरांत दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.
प्रधान सचिव डॉ. नितिन व प्रिया दुबे रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), झारखंड प्रिया दुबे सहित अन्य मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर राज्यपाल से शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने राजभवन में भेंट की. राजभवन की ओर से यह मुलाकात शिष्टाचार बताया गया.