Chitragupt

चित्रगुप्त पूजा समिति  ने आयोजित किया होली मिलन

राँची

रांची : आज अमेठीया नगर नामकुम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची के निमित्त चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन समिति के अध्यक्ष एसके सिन्हा के सानिध्य में किया गया. अमेठिया नगर के सभी चित्रांश परिवार उपस्थित होकर होली मनायी. एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

प्रदेश अध्यक्ष ने आनंद के साथ रहने की बात कही

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय उपस्थित हुए. उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को आपस में मिलजुल कर आनंद के साथ रहने की बात कही. कार्यक्रम में अनेको प्रकार की उमंग भरी गीत संगीत के साथ मनोरंजन में खेल का भी आयोजन किया क्या गया.

संचालन सुजीत कुमार सिन्हा ने किया

कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार सिन्हा जी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मनोरंजन के खेल को रजनी बक्सी जी ने सुंदर तरीके से सफल बनाए.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री निकेश लाल, सुशील लाल, अमित श्रीवास्तव,  निकेश कुमार, शुभेंदु आनंद, अनुज श्रीवास्तव, जेपी सहाय, एमपी सिन्हा, रिंकू जी, आरबी शरण, पिंटू जी, प्रशांत श्रीवास्तव, अनुपमा शरण, सुजाता सहाय, सुधा सहाय, आदित्य नारायण सहाय, अर्चना सिन्हा, शशि बाला श्रीवास्तव, पुष्पलता सहाय, नीलम सिन्हा, एके श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा, सुनील श्रीवास्तव, राजीव शेखर सिन्हा व अन्य चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *