अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग का हॉकी सिमडेगा ने किया स्वागत

यूटिलिटी

सिमडेगा : मस्कट,ओमान में 07 से 15 दिसंबर 2024 तक आयोजित महिला जूनियर एशिया कप 2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मैच में चीन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर लगातार दूसरी बार विजेता बनी.  विजेता 18 सदसयी भारतीय टीम में  झारखंड के सिमडेगा जिला की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग और रजनी केरकेट्टा सामिल थी और जिला की दोनो ही खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया और अपने टीम के लिए गोल भी किए.

इससे पूर्व भी इसी वर्ष  11से 20  नवंबर 2024 तक बिहार के राजगीर में आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भी भारतीय महिला हॉकी टीम प्रतियोगिता में अपराजेय रहते हुए फाइनल मैच में चीन को ही 1-0 से पराजित कर इसमें भी लगातार दूसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया. झारखंड के सिमडेगा जिला की ही बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में भी जिला की संगीता कुमारी के साथ ब्यूटी डुंगडुंग भी सामिल थी. जिसमे तीनो ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और देश के लिए गोल भी किए थे.

इन दोनो ही प्रतियोगिताओं में हिंदुस्तान के लिए स्वर्ण पदक जीतकर ब्यूटी डुंगडुंग कल देर शाम अपने घर सिमडेगा वापस लौटी. ब्यूटी डुंगडुंग के घर वापस आने पर आज हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी के अगुवाई में संघ के पदाधिकारियों  पैंखरासियुस् टोप्पो, सुनील तिर्की, करिश्मा परवार, सुशीला कुजूर इत्यादि ने ब्यूटी डुंगडुंग के घर पहुंचकर उन्हें तथा उनकी माता जी को बधाई दी और उन्हे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

यह है कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुड़ी बाजू टोली की रहने वाली है. बाल्य अवस्था से ही हॉकी की शुरुवात कर ब्यूटी   मात्र  साढ़े बारह साल की उम्र में झारखंड टीम से चयनित होकर जनवरी 2016  राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग ली . 2018 में  जूनियर  भारतीय महिला हॉकी टीम से देश का प्रतिनिधित्व करने की शुरुवात कर जूनियर एशिया कप, जूनियर विश्व कप सहित कई अंतर्रास्त्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अब वह सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्य है. अभी 12 जनवरी से महिलाओ के लिए अगली बार आयोजित हॉकी इंडिया लीग में भी वह बंगाल टाइगर की टीम से खेलती हुई नजर आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *