![](https://scontent.fpat1-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/464722908_428365616966924_6198218278037065782_n.jpg?_nc_cat=110&ccb=1-7&_nc_sid=127cfc&_nc_ohc=AwFOnqUn6FMQ7kNvgGk0kqf&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fpat1-1.fna&_nc_gid=ApXRqLxxdf32z2tudHpnm3h&oh=00_AYDtFMKrZWJvMNHkR9klS2Pavsz2I9xCvXc3I_ZeMzXynw&oe=67253768)
Ranchi : 14th हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में झारखण्ड हॉकी टीम के भागीदारी हेतु झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी, राँची में आयोजित हुई.
इस चयन ट्रायल में झारखंड के विभिन्न जिला से 132 महिला हॉकी खिलाड़ी भाग लिए.सिमडेगा जिला से बस रिजर्व कर ट्रायल में पहुंचे थे हॉकी खिलाड़ी. आज के चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, जी सुधीर, नेहा टोपनो, सुमित कुमार इत्यादि उपस्थित थे.