हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर रांची पहुंचे, स्वागत किया गया

खेल राँची

रांची : कल रांची में आयोजित हॉकी इंडिया विशेष कार्यक्रम के लिए हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव, बीएन भूषण व अन्य पदाधिकारी रांची पहुंचे. सभी पदाधिकारियों का रांची पहुंचने एयरपोर्ट में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह व अतिथियों ने स्वागत किया. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्की, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, सीईओ एलिना नॉरम व अन्य पदाधिकारी भी पहुंचेंगे.

जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम कल कार्यक्रम

22 अगस्त को दोपहर 12 बजे मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची में हॉकी इंडिया की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित है. जिसमें भाग लेने के लिए हॉकी इंडिया के कई पदाधिकारी पहुंच रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *