राजनांदगांव : आगामी दिनांक 04 मई से 2023 राउरकेला (ओडिशा) में 13वी हॉकी इंडिया सब जूनियर बालिका हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है. चैंपियनशिप में राज्य की बालिका टीम भी भाग लेगी. भाग लेने वाली बालिका टीम को अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में राज्य युवा आयोग छ. ग. शासन के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी तथा प्रदेश एवं जिला हॉकी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्लेइंग किट, हॉकी स्टिक, गोलकीपर किट एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया.
हॉकी इंडिया का यह कार्य बड़ा ही सराहनीय
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मुदलियार ने अपने उद्धबोधन में कहा कि हॉकी इंडिया का यह कार्य बड़ा ही सराहनीय है।इसके पूर्व जब खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने जाते थे तो अपनी खुद की खेल सामग्री ले कर जाते थे, आज हॉकी इंडिया का यह निर्णय खिलाड़ियो के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उच्च स्तर की खेल सामग्री से उनके खेल में और निखार आयेगा.
हॉकी इंडिया को साधुवाद दिया
इसकें लिए उन्होंने हॉकी इंडिया को साधुवाद दिया और राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास के लिए हॉकी इंडिया द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना की, छत्तीसगढ़ हॉकी को भी उन्होंने अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी.
जिला हॉकी संघ के लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, उपाध्यक्ष भूषण साव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशा थॉमस, सह- सचिव अनुराज श्रीवास्तव, प्रिंस भाटिया, अजय झा, प्रकाश शर्मा, हॉकी कोच अमित माथुर, कोच शकील अहमद, दीपेश चौबे, अभिनव मिश्रा ,कृष्णा यादव, मो. हारून कुरैशी, तौफीक अहमद, आदि उपस्थित थे.
सब जूनियर बालिका टीम में शामिल ख़िलाड़ी
राज्य की सब जूनियर बालिका टीम में शामिल खिलाड़ियों में आँचल, नेहा कुमारी, वसुंधरा मंडावी, एंजेल वाय दास, स्यामली रॉय, रूखमणी, याशिका सिंह, यशोदा, सोनम राजभर, आराधना राजभर, दूबी रावत, मोलिशा वर्मा, नंदनी यादव, परमेस्वरी सोढ़ी, आँचल वर्मा, दामिनी खुशरो, नौरीन हयात अंसारी, मधुमती चौहान तथा अमित माथुर कोच व सोनू कहरा मैनेजर के रूप में शामिल है. छत्तीसगढ़ हॉकी का पहला मैच दिनांक 8 मई 2023 को दिल्ली हॉकी के साथ खेला जायेग.