हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और एफआईएच अध्यक्ष तय्यब इकराम ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

खेल राँची

राँची : ओडिसा की राजधानी भुनेश्वर और राऊलकेला में आयोजित हो रहे विश्व कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के व्यस्त कार्यक्रम के बीच कल खाली समय मिलते ही हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तय्यब इकराम के साथ दिल्ली पहुंचे और दिल्ली में भारत सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के महानिदेशक संदीप प्रधान से मिलकर हॉकी के विकास पर चर्चा की.

भारत सरकार का हॉकी पर विशेष ध्यान : अनुराग ठाकुर

साथ ही साथ भोलानाथ सिंह ने खेल मंत्री और साई के महानिदेशक को हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी की प्रतीक चिन्ह भेंट की. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चर्चा के दौरान आश्वस्त करते हुए कहा हॉकी हम लोगों का राष्ट्रीय खेल है और भारत सरकार का इस पर विशेष ध्यान है,  हॉकी सहित भारत के पारंपरिक खेलों के विकास के लिए हमारी सरकार की प्राथमिकता है. आप लोगों के नेतृत्व में हॉकी इंडिया भी पारदर्शिता पूर्वक अच्छा कार्य कर रही है जिसका ही परिणाम है की भारत में शानदार विश्व कप का आयोजन हो रहा है. इसके लिए आप सभी सम्मान के पात्र हैं.

खेल मंत्री ने भोलानाथ सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हॉकी इंडिया के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह जी को शॉल ओढ़ाकर तथा हिमाचल प्रदेश की विशेष टोपी पहना कर सम्मानित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *