रांची : खूंटी, झारखंड में 19 मार्च से आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप के लिए हॉकी झारखंड विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 13 मार्च से रांची में होगा. सभी खिलाड़ी दोपहर 01बजे तक मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह पास रिपोर्ट करेंगे. कैंप में कुल 60 महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग लेंगे.
