हॉकी इंडिया के महासचिव ने झारखंड के हॉकी प्रशिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

यूटिलिटी

Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिला में ग्रास रूट से हॉकी का गुर सीखा रहे हॉकी प्रशिक्षकों के लिए हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन दिनांक 16 से 18 जून 2024 तक रांची के मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम  में आयोजित हो रहा है. जिसका आज विधिवत उद्घाटन हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह ने किया.

विशेष कार्यशाला में शामिल सभी 73 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक श्री हरेंद्र सिंह प्रशिक्षण दे रहे है,.

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि झारखड की भूमि हॉकी के लिए काफी उर्वरा पूर्ण है और यहा से दर्जनों दर्जन हॉकी खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है और कर भी रहे है.  झारखंड से और अधिक हॉकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे, जिसके लिए झारखंड में ग्रास रूट से हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे सभी इलाके के प्रशिक्षकों में भी और अधिक निपुणता लाने के लिए  हमलोंगो ने खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन कर रहे है. 

इस मौके पर उपस्थित हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह  ने कहा मैं इस आयोजन के लिए खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक श्री सुशांत गौरव जी का कोटि कोटि आभार व्यक्त करता हूं जो झारखड़ के प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए हमेशा चर्चा करते थे. आज उनके खेल के विकास के दुर्दशी सोच के कारण इस कार्यशाला का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है, इस तरह से अनुभवी प्रशिक्षकों के साथ हमारे राज्य प्रशिक्षकों के साथ आयोजित कार्यशाला में हमारे प्रशिक्षक में निपुणता आयेगी. इस मौके पर हॉकी झारखंड के रजनीश कुमार, खेल कूद विभाग के श्री देवेन्द्र सिंह एवम अन्य पदाधिकारी उपाथित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *