Bholanath Singh

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पुणे पहुंचे, एयर पोर्ट पर किया गया स्वागत

यूटिलिटी

Ranchi : 13 से 23 मार्च तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 14 बी हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 का कल फाइनल मैच खेला जाएगा. जिसके लिए आज हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह जी पुणे पहुंचे. पुणे पहुंचने पर  आयोजन समिति की ओर उनका स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से बाहर आते ही उन्हें बुके देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष श्री शेखर जे मनोहरण, हॉकी उतर प्रदेश के महासचिव श्री आर पी सिंह,भारतीय हॉकी टीम के पूर्व एवम वर्तमान समय में यूएसए हॉकी टीम के प्रशिक्षक श्री हरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, भूपिंदर सिंह सहित हॉकी महाराष्ट्र के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *