Bholanath Singh

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह 19th एशियन गेम्स में शामिल होने चाइना रवाना

खेल

राँची : चीन के विभिन्न शहरों में आयोजित 19th एशियन गेम्स 2022में भारतीय महिला पुरुष हॉकी टीम सहित कई खेलो के प्रतिभागी भाग ले रहे है. इस आयोजन में एशिया हॉकी महासंघ ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह को भी विशेष रूप से आमंत्रण दिया. जिसके लिए आज वे चीन रवाना हुए. हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है. श्री भोलानाथ सिंह एशियन गेम्स में शामिल होना हॉकी झारखंड के समस्त समर्थको के लिए बड़ी उपलब्धि है. जब से वे हॉकी इंडिया के महासचिव का पद ग्रहण किए विश्व के हर कोने में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में उनको विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *