हीरो एशिया कप हॉकी 2025 ट्रॉफी टूर पहुँचा झारखंड, रांची में हुआ भव्य अनावरण
रांची, 20 अगस्त 2025 — हीरो एशिया कप हॉकी 2025 के ट्रॉफी टूर का अगला पड़ाव आज झारखंड की राजधानी रांची रहा, जहाँ ट्रॉफी का भव्य अनावरण मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड सरकार के माननीय पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामले मंत्री श्री सुदिव्य कुमार तथा रांची के माननीय विधायक श्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे:
खेल एवं युवा मामले निदेशालय, झारखंड के निदेशक श्री शेखर जमुआर, आईएएस
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन
और हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, जिन्होंने खिलाड़ियों और उत्साही दर्शकों के साथ इस विशेष क्षण को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। ट्रॉफी टूर का उद्देश्य देशभर में हॉकी के प्रति जागरूकता फैलाना और आगामी हीरो एशिया कप के लिए उत्साह बढ़ाना है, जिसकी मेज़बानी इस बार राजगीर, बिहार कर रहा है।
हॉकी प्रेमियों के लिए यह एक गर्व का क्षण रहा और यह ट्रॉफी टूर राज्य में हॉकी को नया प्रोत्साहन देने का कार्य करेगा।
