खेलबिहाररांची

हीरो एशिया कप 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा का नई दिल्ली में भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2025 — हीरो एशिया कप, राजगीर, बिहार 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी गौरव यात्रा का आज नई दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन में माननीय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्रॉफी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। यह गौरव यात्रा न केवल देश की खेल भावना को सशक्त बना रही है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और गौरव का भी प्रतीक बन गई है।

इस विशेष अवसर पर खेल सचिव, भारत सरकार, श्री हरि रंजन राव (आईएएस) की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम में हॉकी के दिग्गज ओलंपियन — हरबिंदर सिंह, ज़फ़र इक़बाल और अशोक कुमार — ने भी हिस्सा लिया, जिन्होंने भारत के हॉकी इतिहास को सुनहरे अक्षरों में लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसके अतिरिक्त, श्री महेंद्र (निदेशक, खेल, बिहार), कमांडर आर.के. श्रीवास्तव (महानिदेशक, हॉकी इंडिया) तथा राणा प्रताप सिंह (महासचिव, हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार) की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और भी बढ़ाया।

हीरो एशिया कप ट्रॉफी की यह यात्रा देशभर में खेलों के प्रति उत्साह और जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। बिहार के राजगीर में 2025 में होने वाला यह टूर्नामेंट भारत के लिए एक ऐतिहासिक खेल आयोजन बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *