HEC News: बिना संघर्ष नहीं मिलेगा वेतन, 9 जुलाई की हड़ताल में शामिल हों – लालदेव सिंह की कर्मियों से अपील
रांची | 7 जुलाई 2025: हटिया कामगार यूनियन (AITUC) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने HEC (Heavy Engineering Corporation) के सभी कर्मचारियों और स्थानीय यूनियनों से अपील की है कि वे 9 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि संघर्ष के बिना वेतन नहीं मिलेगा, और अब वक्त आ गया है कि मजदूर अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों।
🛑 HEC कर्मचारियों की अनदेखी पर तीखी टिप्पणी
लालदेव सिंह ने कहा कि एचईसी प्रबंधन लगातार श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। कर्मचारियों को बकाया वेतन और वेतन पर्चियों को लेकर अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा:
“जब निदेशक (कार्मिक) से बकाया वेतन पर सवाल किया गया तो प्रबंधन मौन हो गया। अब वे हाईकोर्ट का सहारा ले रहे हैं क्योंकि उन्हें खुद यकीन नहीं है कि मजदूरों को वेतन मिलेगा।”
📢 हड़ताल जरूरी, एक दिन की वेतन कटौती से न डरें – लालदेव सिंह
उन्होंने कहा कि कुछ मजदूर एक दिन की वेतन कटौती से हड़ताल में भाग नहीं ले रहे, लेकिन आज की हालत यह है कि:
- वेतन मिलेगा या नहीं – ये भी तय नहीं है
- श्रम कानूनों का उल्लंघन आम हो गया है
- संघर्ष के बिना अधिकार नहीं मिलेंगे
“कभी-कभी वेतन कटवाकर भी लड़ाई लड़नी पड़ती है क्योंकि त्याग के बिना कुछ नहीं मिलता।”
🤝 देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करें – स्थानीय यूनियनों से अपील
यह देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हो रही है। लालदेव सिंह ने HEC के मजदूरों के साथ-साथ अन्य स्थानीय यूनियनों से भी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
