रांची

झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, रांची के कांके में रिकॉर्ड 110.2 मिमी बारिश

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में चार जुलाई से छह जुलाई 2025 तक लगातार तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार को भी झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

कांके में सबसे ज्यादा बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज

पिछले 24 घंटों में झारखंड के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक वर्षा रांची के कांके क्षेत्र में 110.2 मिमी दर्ज की गई। अन्य प्रमुख बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • हेरगंज – 107 मिमी
  • कुरडेग – 92.2 मिमी
  • भुरकुंडा (रामगढ़) – 89 मिमी
  • पांकी (पलामू) – 88.9 मिमी
  • धालभूमगढ़ – 85.4 मिमी
  • गोयलकेरा – 75.8 मिमी
  • नीमडीह – 65.4 मिमी
  • चैनपुर (गुमला) – 65 मिमी
  • पदमा डीवीसी – 64 मिमी
  • जमशेदपुर – 55.2 मिमी
  • राजधनवार – 55.2 मिमी
  • गुड़ाबांधा (जमशेदपुर) – 55.2 मिमी
  • रामगढ़ – 52.2 मिमी
  • तेनुघाट – 51.6 मिमी
  • घाटशिला – 46.8 मिमी
  • गोविंदपुर – 45 मिमी
  • मांडू – 44.4 मिमी
  • डुमरी – 41.4 मिमी
  • मांझी व बंदगांव – 40.6 मिमी
  • पालगंज, लेस्लीगंज – 40 मिमी
  • मनोहरपुर – 39.8 मिमी
  • कुमारडूंगी – 38.8 मिमी
  • महारो – 36.2 मिमी
  • गोला (रामगढ़) – 36 मिमी
  • नामकुम – 35.2 मिमी
  • पतरातू – 35 मिमी

रांची में बादल छाए, तापमान सामान्य

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से घने बादल छाए रहे। दिन के दौरान मौसम सुहावना रहा।
इस दौरान प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रिकॉर्ड किया गया:

  • रांची – 28.4°C, 28.1°C
  • बोकारो – 32.6°C
  • धनबाद – 31.5°C
  • चाईबासा – 29.4°C

अगले 72 घंटे रहें सतर्क, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने लोगों को अगले तीन दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव, ग्रामीण क्षेत्रों में फसल पर असर, और यातायात में बाधा की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *