
रांची: झारखंड में मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है. फरवरी में ही दिन की तेज धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को असामान्य गर्मी का अनुभव हो रहा है.
पिछले 24 घंटे का तापमान अपडेट
- मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है.
- सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 34.3 डिग्री (सरायकेला)
- सबसे कम न्यूनतम तापमान: 7.2 डिग्री (चतरा)
रांची का तापमान:
- अधिकतम: 26.7 डिग्री (1 डिग्री की वृद्धि)
- न्यूनतम: 10.6 डिग्री
अगले तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में सुबह के समय हल्की धुंध रहने के बाद आसमान साफ रहेगा. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है.
मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है.