रांची

शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य परेड, DGP अनुराग गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 परिसर में आज भव्य “पुलिस संस्मरण दिवस परेड” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य और देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल तथा पारा मिलिट्री फोर्स के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के साथ ही पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। परेड की शुरुआत वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। सभी पुलिसकर्मियों ने शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया और उनके साहस और योगदान को याद किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से झारखण्ड के आरक्षी 361 सुनिल धान को याद किया गया। आरक्षी धान ने 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के पास विशेष छापामारी अभियान के दौरान भाकपा माओवादी द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में वीरगति प्राप्त की थी। साल 2024-25 (01.09.2024 से 31.08.2025) के दौरान देश भर में कुल 191 पुलिसकर्मी और जवान शहीद हुए। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के शहीद शामिल हैं।

शहीदों की संख्या राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और बलों के अनुसार :

क्रमांकराज्य / केंद्र शासित प्रदेश / बलशहीदों की संख्या
1आन्ध्र प्रदेश05
2अरुणाचल प्रदेश01
3असम02
4बिहार08
5छत्तीसगढ़16
6गुजरात03
7झारखण्ड01
8कर्नाटक08
9केरल01
10मध्य प्रदेश11
11महाराष्ट्र01
12मणिपुर03
13नागालैण्ड01
14ओडिसा02
15पंजाब03
16राजस्थान07
17तमिलनाडु06
18तेलंगाना05
19त्रिपुरा02
20उत्तर प्रदेश03
21उत्तराखण्ड04
22पश्चिम बंगाल12
23चंडीगढ़02
24दिल्ली08
25जम्मू-कश्मीर14
26लद्दाख01
27असम राइफल्स02
28BSF23
29CISF06
30CRPF09
31ITBP05
32SSB06
33NDRF01
34RPF09
कुल योग191

पुलिस संस्मरण दिवस परेड के माध्यम से सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी याद को हमेशा जीवित रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और देश व राज्य की सुरक्षा के प्रति निष्ठा का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *