चौथी राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

यूटिलिटी

रांची : रांची जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा  वाई. बी. एन. पब्लिक स्कूल धुर्वा सेक्टर – 2 में चौथी झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन दिनांक 22-23 मार्च 2025 को किया जा रहा है.

इस प्रतियोगिता में पुरे झारखंड से लगभग 360 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी, कोच, मैनेजर भाग ले रहे हैं.इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड राज्य युवा बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्री कुमार गौरव, विशिष्ट अतिथि महिला क्षत्रीय महासभा की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह, राष्ट्रीय जनता दल की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के महासचिव श्री प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल कुमार, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री संजय कुमार शर्मा एवं झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष एवं रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव– सह –आयोजन सचिव श्री मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

प्रतियोगिता में मेडल तालिका में रांची जिला प्रथम स्थान पर एवं पूर्वी सिंहभूम दूसरे स्थान पर समाचार लिखे जाने तक चल रहे थे. आज के उद्घाटन समारोह में मंच संचालन की भूमिका अनंतनाग चंदन के द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ी देहरादून में होने वाले आगामी नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड टीम के तरफ से भाग लेंगे. प्रतियोगिता अभी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *