Hockey 1

स्वर्ण विजेता झारखंड महिला हॉकी टीम का हुआ शानदार स्वागत

खेल राँची

रांची : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के तहत ग्वालियर में आयोजित हॉकी मैच में झारखंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है. टीम रांची लौट आयी है. टीम के रांची स्टेशन पर पहुँचने पर शानदार तरीके से स्वागत किया गया.

विजय शंकर सिंह और रजनीश कुमार ने किया स्वागत

स्वर्ण पदक जीत कर आज रांची लौटने पर झारखंड महिला हॉकी टीम का रेलवे स्टेशन में हॉकी झारखंड की ओर से महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने सभी खिलाड़ियों और कोच मैनेजर का स्वागत किया.

झारखंड की महिला टीम ने मध्यप्रदेश को हराया

फाइनल मैच में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने मेजबान मध्यप्रदेश को ट्राइबेकर के शडनडेथ में 4-3 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त की. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखंड महिला टीम का यह लगातार पांचवा पदक है, और पहला स्वर्ण पदक है.

झारखंड बालिका टीम की सदस्य

स्वर्ण पदक विजेता हॉकी झारखंड बालिका टीम की सदस्य रजनी केरकेट्टा, प्रमोद्नी लड़का, नीरू कुल्लू, रश्मि होरो, निक्की कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग, बिनिमा धान, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, सेलेस्टीना होरो, संजना होरो, बालो होरो, निशा मिंज, संगीता, अनुपमा होरो, पूर्णिमा बरवा, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो

टीम कोच- हिमांशु, मैनेजर- संतोष कुमार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *