गिरिडीह का लाल जम्मू-कश्मीर में शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव के रहने वाले CISF जवान संजय मुर्मू जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बादल फटने (क्लाउडबर्स्ट) की घटना में जवान की जान चली गई।
जवान संजय मुर्मू देश की सेवा में तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी। अचानक आई प्राकृतिक आपदा में उनकी शहादत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
