उत्‍तरी हवाओं से रांची में गिरा चार डिग्री पारा

यूटिलिटी

रांची : राज्य भर में चल रही उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड में फिर से बढोत्तरी हो गई है. यही वजह है कि एक ही दिन में तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को जहां रांची में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री था वह शुक्रवार को बढ़कर 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री के मुकाबले शुक्रवार को 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी की वजह से आनेवाली ठंडी हवाएं रूक गईं थी, लेकिन अब ये हवाएं देश के मध्य वर्ती और पूर्वी हिस्सों में आ रही हैं, जिससे ठंड में बढोत्तरी हुई है. उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से फिर से तापमान में बढोत्तरी होगी.

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 35.4 डिग्री और सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं शुक्रवार काे जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 16.5, बाेकाराे में 33.1 और 17.1, चाईबासा में 33.4 और 17.6 तथा देवघर में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *