राँची : आज 12 जून बुधवार को प्रातः रांची विश्वविद्यालय,संयुक्त बिहार भारतीय जीवन बीमा निगम एवं जमशेदपुर के पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कमलजीत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया. श्री सिंह विगत कई वर्षों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर काफी परेशानियों से जूझ रहे थे. आज ईलाज के क्रम में कमलजीत सिंह ने टाटा मेन हॉस्पिटल (टी०एम०एच०) में प्रातः अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार कल 13 जून को अपराह्न 03 बजे किया जाएगा.
दुख की इस घड़ी में झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव एवं उनके गुरु श्री शेखर बोस ने उनके इस आकस्मिक निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया. उनके आकस्मिक निधन पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आर.के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील सहाय, सचिव, शेखर बोस, कार्यपालक उपाध्यक्ष- किरण थाम्पकिंसन, कोषाध्यक्ष श्री उत्तम राज, श्री प्रमोद कुमार, सुनील तिवारी, मो. शकील, भास्कर राव, गौतम बनर्जी, के. सत्यनारायण, प्रदीप तिवारी, दिलदार सिंह, ओंकार राय, बेंजामिन जोसेफ,राजीव मिश्रा, अरशद अली, संजय ठाकुर, संजय कुमार, सुनिर्मल बोस, भोला प्रताप सिंह, विकास वर्मा,सेतांक सेन, अनन्त चौधरी, विश्वजीत नंदी, उपेन्द्र सिंह,पी०विजय कुमार, रामप्रवेश सिंह, दुर्गा प्रसाद जौहरी, डॉ. सी. के. ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा,आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो. अनवर, गोपाल राम, जी. मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो. जाहिद, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, रामकुमार प्रसाद, प्रवीण कुमार मिश्रा,सुनील कुमार,राम सुधीर झा, अजय झा, सहित झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी अन्य सदस्यों ने भी शोक जताया.