राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप के लिए आयोजन समिति का गठन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर बने अध्यक्ष

खेल झारखण्ड

रांची : खेलगांव रांची में 24 से 26 नवंबर तक होने वाली 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तथा सीनियर थांग-टा चैंपियनशिप के बेहतर आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बाबत मंगलवार को रांची में जल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर झारखंड थांग-टा संघ की एक बैठक संपन्न हुई. इसमें चैंपियनशिप के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया.

दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद के उप प्राचार्य बने कार्यकारी अध्यक्ष

समिति का अध्यक्ष मंत्री मिथिलेश ठाकुर को बनाया गया है जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद के उप प्राचार्य रेजा इश्तियाक को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी एवं महासचिव मनोज शर्मा को बनाया गया है. मनोज आयोजन समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष होंगे. गढ़वा विधायक प्रतिनिधि संजय चौधरी, पवन बरनवाल, राजेश कुमार चौधरी आयोजन समिति के संयुक्त सचिव होंगे.

थांग-टा संघों के सचिव आयोजन समिति के सदस्य नियुक्त

इसके अलावा विभिन्न जिला थांग-टा संघों के सचिव को आयोजन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है. इसमें विनित कुमार यादव (रांची), श्रवण साहू (लोहरदगा), सोनामोती कुमारी (पलामू), सुनील कुमार प्रसाद (पूर्वी सिंहभूम), कृष्णा कुमार साव (धनबाद), संजू कुमार (बोकारो). शंकर राम (कोडरमा), उदय कुमार (हज़ारीबाग) तथा उदय शंकर भारती (दुमका) शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *