रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 फ़रवरी तक राष्ट्रीय रेस वॉक जज सेमीनार सह परीक्षा का आज उद्घाटन मोराबादी हॉकी स्टेडियम सभागार, रांची में किया गया.
मलेशिया, आयरलैंड व संयुक्त अरब अमीरात के जज सीखा रहे गुर
राष्ट्रीय रेस वॉक जज सेमीनार सह परीक्षा में विदेशी जज खु चोंग बैंग (मलेशिया), सान गोलेघर (आयरलैंड), हामिद (संयुक्त अरब अमीरात) एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भारतीय एथलेटिक्स संघ के मुख्य प्रशिक्षक राधा कृष्ण नायर मुख्य रूप से भाग ले रहे हैं. जिन्हें झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सी. डी. सिंह ने बुके देकर स्वागत किया.
प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जानकारी
तत्पश्चात प्रोजेक्टर के माध्यम से नए- नए बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान की गयी एवं 14 से 15 फरवरी तक रांची में 10 वी राष्ट्रीय ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता में आब्जर्वेशन, लिखित परीक्षा उपरान्त, राष्ट्रीय रेस वॉक जज तैयार होंगे.
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, एएफआई क्नवेनर सतीश उचिल, एसके पाण्डे, शशांक भूषण सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. इस सेमीनार में झारखंड समेत पूरे देश के लगभग 100 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं.