राज्य में छाया रहेगा कोहरा, ठंड में हुई वृद्धि

यूटिलिटी

रांची : झारखंड में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है. बुधवार को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा. पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है. अगले चार दिनों तक कोहरा छाया रहेगा. धीरे-धीरे मौसम साफ होगा.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 25.4 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *