Tirandaji

तीरंदाजी चैंपियनशिप में बालक टीम का शानदार प्रदर्शन, खेल निदेशक ने दी शुभकामनाएं

खेल राँची

रांची : एनटीपीसी 29th सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड तीरंदाजी इंडियन राउंड के बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते हैं. चैंपियनशिप 9 मार्च से 18 मार्च 2023 तक गुजरात में आयोजित है.

 बालक टीम स्वर्ण पदक

महाराष्ट्र टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा टीम के मेंबर थे. अनिल लोहार, समीर बेहरा, मोहित कुमार, एवं सुनील कुंभकार थे.

मिक्स टीम रजत पदक

मिक्स टीम में ऑल इंडिया पुलिस टीम से फाइनल में हारकर अनिल लोहार एवं वर्षा खलको  की जोड़ी ने रजत पदक जीते

व्यक्तिगत चैंपियनशिप कांस्य पदक समीर बेहरा ने केरल के तीरंदाज को हराकर कांस्य पदक जीता.

 30 मीटर दूरी में- अनिल लोहार ने 339 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता

 50 मीटर की दूरी में- वर्षा खलको ने कांस्य पदक जीता

इंडियन राउंड झारखंड टीम ने 02 स्वर्ण, 01 रजत, 02 कांस्य पदक के साथ कुल 5 पदक जीते.

बड़ी जीत के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं

इस बड़ी जीत के लिए झारखंड टीम के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सुमित मिश्रा, रोहित कोहरी, शिव कुंभाकार, मैनेजर डी.साईस्वरी समेत सभी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को खेल निदेशक श्रीमती डॉ  सरोजिनी लकड़ा एवं झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव द्रोणाचार्य श्रीमती पूर्णिमा महतो, सभी झारखंड के वरीय प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह,  वी.एस राव, प्रकाश राम, राजेंद्र गुड़िया, मोहम्मद शमशाद एवं समस्त झारखंड के तीरंदाजी प्रशिक्षक ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *