रांची : एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सदस्यों ने सयुंक्त तत्वाधान मे श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की सदस्यों ने आज सोमवार दिनांक 15 जनवरी 2024 को शिवगंज हरमु रोड स्थित सत्संग के प्रांगण मे विभिन्न मोहल्लो से आयी हुई 91 जरूरतमंद महिलाओ के बीच मकर सक्रांति के अवसर पर 91 कम्बल 91 उनी टोपी 91 उनी मोजा 91 उनी मफलर एव तिलकुट चुडा वगैरह का निशुल्क वितरण किया. वहा विभिन्न जगहों से पुरानी राँची, कुम्हार टोली, ईरगू रोड, राँची पहाडी,आनन्द नगर एवं विधा नगर से महिलाओ आई.
आज के कम्बल वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी,महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल,सुधा सुलतानीया, शकुन्तला केजरीवाल, उर्मिला पाडिया, शारदा पोद्दार,सुनीता अग्रवाल, शकुन्तला देवी,सीता देवी शर्मा,नंदकिशोर चौधरी एवं संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे.