156 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण                                 

यूटिलिटी

Ranchi : एम.आर.एस. श्री कृष्ण  प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में अभी तक 155 भंडारे का वितरण किया जा चुका है. आज रविवार दिनांक 30 जून 2024 को जनसेवा को समर्पित स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने आज अरुणा कैलाश जीवराजका की शादी की 50वीं सालगिरह के सुअवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम (सद्गुरू अपना घर आश्रम) के प्रांगण में लगभग 1100 भक्त जन श्रद्धालुओं राहगीरों एवं बच्चों के बीच निःशुल्क अन्नापूर्णा भंडारे के महाप्रसाद का वितरण किया. 

आज की सेवा के महान कार्य मे बिशेष रूप से उपस्थित थे. संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पुर्णमल सर्राफ, शिवभगवान अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, सुरेश भगत, अमित पोद्दार, अजय खेतान, ओमप्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, आलोक सिंह, धीरज गुप्ता, रमेन्द्र पाण्डेय महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या विधा देवी अग्रवाल,संतोष देवी अग्रवाल, अमिता जालान, सुनीता अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल सिद्धी जालान, बंदना जालान,विशाखा जालान इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *