krishna

116 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण

राँची

रांची : एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव और स्वामी सदानंद प्रणामी  चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने आज दिनांक 26/10/2023  बृहस्पतिवार को ब्रह्मलीन स्वामी श्री मंगल दास जी महाराज के 123 वें प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के सदस्यों ने 123 दीप प्रज्वलित कर भजन संकीर्तन कर के गुरू जी महाराज का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम पूर्वक मनाया. निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर (मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम) को गुरू महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फुलो और गुब्बारों से सजाया गया था आज दुर्गापूजा दशहरे के सुअवसर मंदिर परिसर मे आये हुए संस्था के सदस्य एक दुसरे को विजय दशमी की बधाई दे रहे थे एवम आने वाले पर्व धनतेरस दिपावली पर भी संस्था के अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिपावली मिलन कार्यक्रम करने का आग्रह किया.

116 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण

निर्माणाधीन मंदिर परिसर मे आये हुए लगभग 900 से ज्यादा महिला- पुरुष बच्चों एवं संस्था के सदस्यों के बीच 116 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण संस्था कि वरिष्ठ सदस्या विधा देवी अग्रवाल,मंगला देवी मोदी अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल कार्यक्रम सह संयोजक ओमप्रकाश सरावगी की  देखरेख मे संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया.    

भोजन वितरण के कार्य मे संस्था के उपाध्यक्ष निर्मल जालान                   

आज भोजन वितरण के कार्य मे संस्था के उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,सचिव मनोज कुमार चौधरी,नन्द किशोर चौधरी, बिजय जालान मनीष सोनी, अरविंद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी,दिलीप अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ, विशाल जालान,निर्मल छावनिका, मनीष जालान,विष्णु सोनी, जयप्रकाश मित्तल,सुरेश चौधरी,सुरेश अग्रवाल,सुशील गाडोदिया, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता, चन्द्रदिप साहु , परमेश्वर साहु एव महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल,शारदा पोद्दार, अमिता जालान, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार,सुनिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मंगला मोदी, इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे. यह  जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *