Dhoni 1

धोनी ने किया रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय का उद्घाटन

खेल राँची

रांची  : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय का आज उद्घाटन यहाँ जेएससीए परिसर में फीता काट कर किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों के साथ कैंपस में पौधरोपण भी किया.

सुनील कुमार ने धोनी को बुके देकर सम्मानित किया

सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि धोनी को बुके देकर सम्मानित किया. धोनी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि रांची जिले में क्रिकेट ने अपने विकास के कई रंग देखे हैं और कार्यालय के प्राप्त होने से इसके कार्य में सुगमता आएगी.

उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे

उद्घाटन समारोह के अवसर पर रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार, रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी चित्तू जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, जेएससीए के आजीवन सदस्य विभूति भूषण गप्पू (रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष) जय कुमार सिन्हा, चंचल दत्ता गुप्ता, अजय नाथ शाहदेव,  आरटीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव (आरटीसीए के उपाध्यक्ष) एके सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह सचिव हजारीबाग अरुण राय, सचिव रामगढ़ सौमित्र पटनायक, नंद जी पांडे, शंभू सिंह, भांति मिश्रा, सुरेश कुमार, किशोर चंद्र, सीमा सिंह, अंजना दुबे, सुनीता लोढ़ा, सुनील पाल, मुजफ्फर अली सहित आरडीसीए के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *