Home

Dhanteras 2025 : धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बढ़ेगा 13 गुना धन, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye: धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी और धन्वन्तरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस से ही पांच दिन चलने वाले दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है। इस दिन धन व समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है की इसी दिन समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी और अमृत कलश प्रकट हुआ था इसी वजह से इसे धनतेरस कहा जाता है।

पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का त्य़ोहार 18 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन कुछ खास चीजों को खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर इन शुभ चीजों को खरीदने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर किन-किन चीजों की खरीदारी करने से आपका धन 13 गुना बढ़ जाएगा।

इस दिन कुबेर यंत्र को खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन घर, दुकान के गल्ले या तिजोरी में कुबेर यंत्र रखने से धन और समृद्धि आती है। मान्यता है कि इस उपाय से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

धनतेरस के दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में धन की वृद्धि होती है। नमक नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। वहीं, धनिये को घर के आंगन या गमले में डालने से समृद्धि आती है।

धनतेरस के दिन तांबे की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। तांबे के बर्तन या पूजा से जुड़ी वस्तुएं घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसी दिन कांसे से बने बर्तन या सजावटी वस्तुएं भी घर लाना शुभ रहता है।

धनतेरस का संबंध ‘धन’ और ‘धातु’ दोनों से है। इसीलिए तांबा, पीतल और चांदी के बर्तनों को खरीदना इस दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष में कहा गया है कि धातु खरीदने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और खर्चों में कमी आती है।

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन नया झाड़ू लाने से दरिद्रता दूर होती है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। नई झाड़ू से घर की सफाई करने पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

धनतेरस के दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। नई मूर्ति घर लाने और उनकी विधिवत पूजा करने से घर में धन, अन्न और सुख की कभी कमी नहीं होती। माता लक्ष्मी समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं। इन दोनों की कृपा से जीवन में उन्नति और शांति बनी रहती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *