रांची

DGP ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, उपलब्धियों की दी जानकारी

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में DGP ने सभी पुलिसकर्मियों, सहकर्मियों, मीडियाकर्मियों और उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनकी कुर्बानियों को याद किया।

शहीदों को श्रद्धांजलि : नक्सल उन्मूलन अभियान में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए, जिनमें CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट सुनिल कुमार मंडल, सब-इंस्पेक्टर सत्यवान कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल परनेश्वर कोच और झारखंड जगुआर के कॉन्स्टेबल सुनील धान शामिल हैं।

नक्सलवाद पर कार्रवाई : DGP ने बताया कि इस साल जनवरी से जून तक झारखंड पुलिस ने 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 10 ने आत्मसमर्पण किया, और 17 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

संगठित अपराध पर नकेल
पुलिस ने संगठित अपराधी गिरोह के 12 अपराधियों और प्रतिबंधित आतंकी संगठन HuT के 5 सक्रिय सदस्यों को ATS द्वारा गिरफ्तार किया।

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान
जनवरी से जून तक 484 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 34.09 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए। साथ ही, 27,000 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया।

साइबर अपराध पर कार्रवाई
700 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 50 लाख रुपये से अधिक की अवैध वस्तुएं जब्त की गई। प्रतिबिंब ऐप के जरिए 474 साइबर अपराधी पकड़े गए। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से 16 करोड़ रुपये की ठगी राशि रोकने और 80 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराने में सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *