डीजीपी से मिला फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन का प्रतिनिधिमंडल

यूटिलिटी

रांची : फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन (एफएवीएस ) के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में गुरुवार काे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से मिलकर उनको लिखित रूप से राजधानी रांची में यातायात की व्यवस्था से संबंधित 16 बिंदुओं पर सुझाव साझा किए. इसमें मुख्य रूप से कहा गया है कि रांची नगर निगम के आयुक्त सह प्रशासक ने वर्तमान में जिस प्रकार छोटे मालवाहक वाहनों के नो-एंट्री के समय को बढ़ाकर दिन में केवल 12 बजे से पांच तक अर्थात केवल पांच घंटे किया है, उससे रांची की यातायात व्यवस्था को नहीं सुधारा जा सकता है. इसके लिए कई परिवर्तन जरूरी हैं, जिससे रांची में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकता है.

रांची में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि रांची की ट्रैफिक पुलिस, रांची नगर निगम, परिवहन विभाग, रांची जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ऊर्जा विभाग और जुडको साथ मिलकर एवं समन्वय बनाकर काम करें.

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और रेणुका तिवारी, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद बेगवानी जैन और कार्यकारिणी सदस्य सह सहसंयोजक लॉ एंड ऑर्डर कमिटी हरीश नागपाल सम्मिलित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *