धनबाद

कांग्रेस ने चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

धनबाद, 22 अक्टूबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से बुधवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन, वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

यह कार्यक्रम रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग और जनता की आवाज को कुचलने की कोशिश करने वाली ताकतों को कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकशक्ति के बल पर जवाब देंगे।

वहीं जिला कांग्रेस प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में एक लाख हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। देशभर में एकत्रित सभी हस्ताक्षरयुक्त पोस्टर बाद में राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे, ताकि जनता की आवाज सर्वोच्च स्तर तक पहुंचे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, रणविजय सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *