कांग्रेस ने हमेशा झारखंडियों के हितों की बात की है: प्रदेश अध्यक्ष

यूटिलिटी

चुनावी अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया कई स्थानों पर संवाद

रांची : चुनावी अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान-लक्ष्य 2024 के तहत कोल्हान प्रमंडल में जगन्नाथपुर विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के धनबाद, झरिया, बाघमारा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, हजारीबाग में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पलामू प्रमंडल के रमना, बिशुनपुरा एवं मझियांव में विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सिमडेगा,कोलेबिरा में डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचू की ओर से सभाओं के माध्यम से आम जनता के साथ संवाद किया गया.

इस क्रम में शनिवार को जगन्नाथपुर विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमने हमेशा झारखंडियों के हितों की बात की है. इस चुनावी समर को जीतने के लिए धन कुबेरों की फौज झारखंड में विपक्ष के जरिये उतारा जा रहा है ऐसे व्यापारियों से सावधान रहने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन का सौदा करने वालों के हित साधने के लिए भूमि सुधार कानून में बदलाव किया, लैंड बैंक की स्थापना की. झारखंड में स्थापित पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली दी जाती है और बकाया के नाम पर झारखंड की बिजली काटी जाती है, ऐसे वोटो के सौदागरों को झारखंड से खदेड़ना होगा.

आज देश में भाजपा की सरकार दो पूंजीपतियों अडानी और अंबानी के इशारे पर चलती है और उन्हीं के लिए भाजपा झारखंड की सत्ता हथियाना चाहती है.

हमारी गठबंधन सरकार किसानों का दो लाख ऋण माफ करती है और भाजपा किसानों पर गोलियां चलवाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *