79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्राद्ध कर्म के बीच CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया ध्वजारोहण
Ranchi : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नेमरा अपने पैतृक गांव से झंडोत्तोलन किया। इस बार मुख्यमंत्री रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री इन दिनों अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का पालन कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने रांची की बजाय नेमरा में ही स्वतंत्रता दिवस मनाया और वहीं से तिरंगा फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। झारखण्ड समेत देश के सभी वीर पुरुखों को शत-शत नमन। जय हिंद! जय झारखण्ड!
