CM

सीएम हेमन्त ने की फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा, बोले- तय समय पर बनें दोनों फ्लाईओवर

राँची

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने इस दौरान जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम की भी समीक्षा की.

ट्रैफिक सिस्टम में तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने कांटाटोली और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं.

यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अभियंताओं से कहा कि अगर फ्लाईओवर को लेकर किसी तरह की तकनीकी अड़चन आ रही है, तो उसका अविलंब समाधान निकाला जाए.

दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण तय समय तक हर हाल में

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण तय समय तक हर हाल में हो जाना चाहिए. मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाई ओवर निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल और पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *