![](https://i.imghippo.com/files/gNH5059iow.jpg)
रांची : शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसके बाद रांची के बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं.