रांची

किताबी ज्ञान के साथ चरित्र विकास भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की ने

रांची, 29 अगस्त । कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल परिसर में दो दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवल का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

आर्य ज्ञान प्रचार समिति की ओर से आयोजित इस खेल महोत्सव में तीन स्कूलों के करीब 600 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल प्रतिभा और चरित्र का निर्माण भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में शिक्षण संस्थान खेलों को बढ़ावा देकर बच्चों के शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई और खेल दोनों में शत-प्रतिशत क्षमता से प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि स्पोर्ट्स कार्निवल जैसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं।

इस अवसर पर आर्य ज्ञान प्रचार समिति के प्रधान एसएल गुप्ता, एलआर सैनी, प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश तिवारी, प्राचार्य दीपक कुमार, प्राचार्य झुंपा सिंह, आलोक दुबे, सुशीला गुप्ता, प्रेम प्रकाश आर्य, अजय आर्य, संजय पोद्दार, संजय जैन, सुनील गुप्ता सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *