रांची : उड़ीसा के राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का कल उद्घाटन कार्यक्रम में हॉकी झारखंड और हॉकी उड़ीसा के जूनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया है. जिसमें झारखंड टीम के सभी खिलाड़ी, कोच, मैनेजर राउरकेला पहुंच चुके हैं. साथ ही कल के इस वृहत कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जी भी राउरकेला पहुंच चुके हैं.
झारखंड टीम के खिलाड़ी
विजय महतो, लव लाइट कुजूर, रोहित बेसरा, डेबिट धनवार, प्रेम केरकेट्टा, जोसेफ टोपनो, सेट टोपनो, अमृत तिर्की, नवीन केरकेट्टा, अभिषेक गुड़िया, अभिषेक तिग्गा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, भीमसेन किस्कू, शिवम सिंह, प्रदीप, आतिश दोदराय, दनियाल सोय,
कोच- मनीष कुमार और मनोज प्रधान, मैनेजर- मनोज कोनबेगी.