Bholanath

एशियन हॉकी महासंघ उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद हॉकी इंडिया के कार्यालय पहुंचे भोलानाथ सिंह, हुआ शानदार स्वागत

खेल राँची

रांची : कोरिया से लौटने के बाद आज पहली बार भोलानाथ सिंह के दिल्ली में हॉकी इंडिया कार्यालय पहुंचने पर हॉकी इंडिया कार्यकारिणी समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों और हॉकी इंडिया के कर्मचारियों ने उन्हें फूलमाला, गुलदस्ता, शाल देकर और मिठाई खिलाकर शानदार स्वागत किया.

24 मार्च को एशियन हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष चुने गये

गणराज्य के मुंगयोग शहर में विगत 24 मार्च को भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया. साथ ही इसी कांग्रेस ने उन्हें एशिया महाद्वीप के (Emarging Sports Leader) उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष समेत इन्होंने किया स्वागत

भोलानाथ सिंह के स्वागत हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पदमश्री डॉ दिलीप तिर्की, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण,  हॉकी उत्तरप्रदेश के महासचिव सह खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह, सुनील मल्लिक, तपन दास, अरुण शास्वत, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदारा सिंह, हॉकी इंडिया के सीईओ एलीना जी, हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक कमांडर आरके श्रीवास्तव सहित हॉकी इंडिया के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *