FIH

भोलानाथ सिंह FIH जूनियर पुरुष वर्ल्ड कप हॉकी में भाग लेने के लिए क्वालालमपुर रवाना

खेल

Ranchi : 08 दिसंबर से 16 दिसमंर तक क्वालालमपुर मलेशिया में FIH जूनियर पुरुष वर्ल्ड कप हॉकी 2023 का आयोजन हो रहा है. जिसमे जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज निदरलैंड को 4-3 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंच गई. इस प्रतियोगिता में विश्व हॉकी महासंघ के आमंत्रण पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह क्वालालमपुर, मलेशिया के लिए रांची से रवाना हुए.

हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमलोग का पूर्ण विश्वास है कि सेमीफाइनल मैच में वहा आपकी उपस्थिति से भारतीय टीम मनोबल बढ़ेगा क्योंकि विगत कुछ वर्षों से देश के बाहर हो रहे सभी बड़े प्रतियोगिताओं ओलंपिक गेम्स,राष्ट्र मंडल खेल,एशियन गेम्स या एशिया कप हो जब-जब आपकी उपस्थिति रही है भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करती है और पदक प्राप्त की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *