karate

शोकफ के कराटेकारो का बेल्ट ग्रेडेशन सम्पन्न

खेल

Ranchi : शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आज दिनांक 21/01/24 को श्री अरबिंदो सोसाइटी कराटे सेंटर, देवी मंडप रोड,रातु रोड, रांची में कलर बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का आयोजन किया गया. जिसमे शोकफ रांची के  कराटेकारो ने भाग लिया. ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य प्रशिक्षक एवम् मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हांशी मानस सिन्हा के द्वारा लिया गया. हांशी मानस सिन्हा का सहयोग शोकफ के कराटे प्रशिक्षक सेंसाई संजय मिश्रा,सेंसाई अमर वर्मा,सेंसाई लखन साहु,  सेंसाई उमेश कुमार,दीपाली कुमारी, संदीप यादव, परीक्षित पाठक, संजीव सिन्हा ने किया. बेल्ट ग्रेडेशन में शानदार प्रदर्शन करने वाले को हांशी मानस सिन्हा द्वारा शोकफ का मेडल दे कर सम्मानित किया गया. 

सम्मानित होने वाले कराटेकार इस प्रकार है पार्थ सिन्हा, प्रेक्शा अरोड़ा, उज्ज्वल परासर, अद्विक अग्रवाल, ऋषभ सिंह अनुष्का तिर्की और आरोही कुमारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *