सेवा का भाव रख कर महान बनें:महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

यूटिलिटी

रांची: रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने  संत विंसेंट डी पॉल के पर्व के अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नाज़रेथ कॉन्वेंट की धर्मबहनों के लिए  मिस्सा बलिदान अर्पित कर उनके लिए विशेष प्रार्थना की.

संत विंसेंट डी पॉल का पर्व विशेष रहा क्योंकि इस दिन महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद, विंसेंट नाम होने की वजह से अपना पर्व भी मनाते हैं. इस पर्व के अवसर पर उन्होंने मिस्सा के दौरान संत विंसेंट डी पॉल के जीवन पर प्रकाश डालते अपने धर्मोपदेश में कहा कि: “फसल तो बहुत है लेकिन मजदूर थोड़े. बाईबल के इस वचन को संत विंसेंट ने गरीब निसहाय और दुखियों की सेवा कर अपने जीवन में सार्थक किया. वैसे ही हमें भी उनके जीवन से सीख कर दूसरों की सहायता के सामने आएं और सेवा के साथ नम्रता का भाव रखकर महान बनें.” 

मिस्सा  के अंत में महाधर्माध्यक्ष और नाज़रेथ की सभी धर्मबहनों  का पल्लीवासियों ने जोरदार स्वागत किया और उनके पर्व पर बधाईयां और शुभकामनाएं दी.  इस पर्व के अवसर पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के अलावा  फाo सुशील बेक आर्चबिशप हाऊस के प्रबंधकर्ता, फाo वाल्टर किस्पोट्टा मीडिया डायरेक्टर, फाo सहदेव प्रजापति आर्चबिशप हाऊस में ख़ज़ांची और आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज, धर्मबहनें एवं ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *