Home

पश्चिमी सिंहभूम की बसंती कुमारी भारतीय टीम में शामिल

 रांची में होने वाली सैफ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10,000 मीटर दौड़ में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

रांची : झारखंड की एथलेटिक्स प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चमकी है। कुमारडुंगी, चाईबासा की अंतरराष्ट्रीय धाविका बसंती कुमारी का चयन भारतीय टीम में किया गया है। वे आगामी सैफ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10,000 मीटर महिला दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 रांची में होगा सैफ एथलेटिक्स का आयोजन

यह प्रतियोगिता पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के तत्वावधान में 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित की जाएगी। देश-विदेश के कई शीर्ष एथलीट इसमें हिस्सा लेंगे।

 खेल जगत में खुशी की लहर

बसंती कुमारी के भारतीय टीम में चयन की खबर से पश्चिमी सिंहभूम और पूरे झारखंड के खेल जगत में हर्ष की लहर है। इस उपलब्धि पर राज्य के खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ के प्लानिंग कमेटी चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, जिला खेल पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम प्रभाकर वर्मा, ऊ. अजय नायक, सिकंदर महतो समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

 राज्य के लिए गौरव का क्षण

सभी ने बसंती कुमारी के चयन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बसंती अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *