अस्मिता (ASMITA) महिला वॉलीबॉल लीग का भव्य समापन, बेड़ो वॉलीबॉल क्लब बना विजेता
रांची : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) एवं वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (VFI) के आह्वान पर झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन (JVA) के तत्वावधान में रांची जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन (RDVA) द्वारा आयोजित अस्मिता (ASMITA) महिला वॉलीबॉल लीग का भव्य समापन 30 मार्च 2025 को ऑक्सीजन पार्क स्थित वॉलीबॉल मैदान, मोराबादी, रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दो दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- विजेता (Winner): बेड़ो वॉलीबॉल क्लब
- उपविजेता (Runner-up): रांची विश्वविद्यालय
- तृतीय स्थान: सेंट जेवियर महाविद्यालय
समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री उत्तम राज उपस्थित रहे। इस अवसर पर विकास वर्मा, संजय गुप्ता, संजय ठाकुर, संदीप सिंह, धनंजय उपाध्याय, विजय वर्मा, जय श्री एवं अजय किसपोट्टा सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक (रेफरी) की भूमिका में अमन खलको, रघु कांजीलाल, अंकित तिग्गा, सूरज कुमार, मणिकांत, सनी कुमार एवं अनिकेत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी टीमों, अधिकारियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से राज्य में महिला वॉलीबॉल को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।
